मो0 कुमेल
डेस्क: भोपाल की पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर को एनआईए कोर्ट ने मालेगांव ब्लास्ट केस में 10 हज़ार रुपये का ज़मानती वारंट जारी करते हुए 13 नवंबर को कोर्ट में पेश होने को कहा था। कोर्ट के वारंट के बाद प्रज्ञा ठाकुर ने सोशल नेटवर्किंग साइट ‘एक्स’ लिखा है कि वो इन दिनों बीमारियों से जूझ रही हैं।
जानकारी की मुताबिक़, प्रज्ञा ठाकुर दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हैं। प्रज्ञा ठाकुर साल 2008 के मालेगांव ब्लास्ट केस में अभियुक्त हैं। इस मामले में उनपर धमाके की साज़िश रचने के आरोप में यूएपीए के तहत केस चला था। इस केस की शुरुआती जांच महाराष्ट्र की एटीएस ने की थी। लेकिन साल 2011 में ये मामला एनआईए को सौंप दिया गया था।
29 सितंबर, 2008 को महाराष्ट्र के मालेगांव में हुए बम विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई थी और दर्जनों लोग घायल हो गए थे। प्रज्ञा ठाकुर पिछले काफी समय से कोर्ट में पेश नहीं हुई हैं और हर बार वो अपनी सेहत का हवाला देती रही हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…