आदिल अहमद
डेस्क: अमेरिकी न्याय विभाग ने अडानी ग्रुप पर भारतीय अधिकारियों को रिश्वत देकर फंड्स और इन्वेस्टमेंट जुटाने का आरोप लगाया था। इन आरोपों के बाद अब भारत के पड़ोसी देशों में चल रहे अडानी ग्रुप के प्रोजेक्ट्स पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। बांग्लादेश ने अडानी पावर ट्रेडिंग समझौते सहित प्रमुख बिजली उत्पादन अनुबंधों की समीक्षा के लिए एक प्रतिष्ठित लीगल और इंवेस्टिगेटिव फर्म को नियुक्त किया है। वहीं श्रीलंका की कैबिनेट वहां चल रहे अडानी ग्रुप के प्रोजेक्ट्स पर अंतिम फैसला करेगी।
राष्ट्रीय सुरक्षा समिति ने बताया कि वह कई अनुबंधों की विस्तार से जांच कर रही है। इनमें अडानी (गोड्डा) बीआईऍफ़पीसीएल 1234.4 मेगावाट, पायरा (1320 मेगावाट कोयला), मेघनाघाट (335 मेगावाट दोहरी ईंधन) और मेघनाघाट (584 मेगावाट गैस/आरएलएनजी) पावर प्लांट शामिल हैं। बांग्लादेश के अलावा श्रीलंका में भी अडानी ग्रुप के प्रोजेक्ट्स पर खतरा मंडरा रहा है। हालांकि अनुरा कुमारा दिसानायके की नेतृत्व वाली नई सरकार ने अडानी ग्रीन सहित ग्रुप के दूसरे प्रोजेक्ट्स पर अभी अतिम निर्णय नहीं लिया है।
श्रीलंकाई दैनिक दि संडे मॉर्निंग से बात करते हुए सीलोन इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के प्रवक्ता इंजीनियर धनुष्का पराक्रमसिंघे ने बताया कि ‘मामले की समीक्षा की जा रही है। लेकिन अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। पवन उर्जा परियोजना से संबंधित प्रस्ताव आगे आने वाले हफ्तों में विचार-विमर्श के लिए मंत्रिमंडल को सौंप दिया जाएगा। और अंतिम निर्णय लेने से पहले मंत्रिमंडल अडानी पवन ऊर्जा परियोजना से जुड़े सभी डिटेल्स की समीक्षा करेगा।’ बताते चले कि कुछ दिन पहले अनुरा कुमारा दिसानायके की नेतृत्व वाली सरकार ने देश के सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि वह पवन ऊर्जा परियोजना के लिए अडानी समूह को पिछली सरकार द्वारा दी गई मंजूरी पर पुनर्विचार करेगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…