तारिक खान
डेस्क: संभल की शाही जामा मस्जिद के सदर की ओर से हिंसा के लिए एसडीएम और सीओ को ज़िम्मेदार ठहराने वाले बयान के बाद उनको पूछताछ के लिए बुलाए जाने की ख़बरें सामने आई थीं। मस्जिद सदर को पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर मुरादाबाद रेंज के डीआईजी मुनिराज जी ने बयान देते हुवे कहा है कि उनके विरोधाभासी बयानों के लिए सही तथ्य जानने हेतु पुलिस द्वारा पूछताछ किया गया है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा था, ‘एसडीएम संभल ने ज़िद की कि पानी को खाली कराया जाए जबकि एसपी और डीएम कह रहे थे कि पानी की गहराई डंडे से नाप ली जाए।’ वही इस पूछताछ पर डीआईजी रेंज ने कहा है कि मस्जिद सदर का कुछ वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो विरोधाभासी बयान दे रहे थे। उसी को लेकर हमने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था।’
उन्होंने कहा है, ‘हमने उन्हें यह पूछने के लिए बुलाया था कि आपने यह बयान किस आधार पर दिया, क्या है उनके पास। यही जानने के लिए और बातचीत करने के लिए उन्हें बुलाया गया था। उनके बयान में विरोधाभास था। कल वो हमारे साथ लोगों से अपील कर रहे थे। आज अचानक से उनका बयान बदल गया। आज वो ऐसे बयान क्यों दे रहे हैं यही जानने के लिए उन्हें बुलाया गया था।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…