शफी उस्मानी
वाराणसी: वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर कर्मियों की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहा अराइवल गेट की चाभी गम गई जिसके कारण यात्री इत के अन्दर काफी देर तक फंसे रहे. जब लाख कोशिशो के बावजूद भी चाभी नही मिली तो गेट का ताला काट कर यात्रियों को बाहर निकाला गया.
एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान (फ्लाइट नंबर IX 184) शारजाह से 186 यात्रियों को लेकर शाम 5:50 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचा। हालांकि, अराइवल गेट का लॉक नहीं खुल पाया, और बाद में पता चला कि चाबी गुम हो गई है। इस दौरान यात्रियों को लगभग 30 मिनट इंतजार करना पड़ा। एक यात्री ने एक्स पर इस घटनाक्रम को पोस्ट करते हुए लिखा, ‘वाराणसी एयरपोर्ट का हाल देखिए… इमिग्रेशन से ठीक पहले गेट का लॉक खोलने में आधे घंटे का समय लग गया।‘
एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि गेट की चाबी गुम हो जाने के कारण यह असुविधा हुई। अंततः पूरे लॉक को काटकर गेट खोला गया, और बाद में लॉक को ठीक कर दिया गया। अधिकारियों ने यह भी कहा कि अधिक समय नहीं लगा था और स्थिति जल्द ही सामान्य कर दी गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…