अनुपम राज
वाराणसी: फूलपुर पुलिस ने चोरी के मामलों में वांछित अभियुक्त चन्दन सोनी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग डेढ़ लाख रुपये के आभूषण बरामद किए हैं। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि 7 सितंबर को दबेथुआ और थरी गांव तथा 5 अक्टूबर को पिंडरा और उसराशहीद गांव में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटनाएं हुई थीं, जिनके संबंध में स्थानीय थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
पूछताछ में चन्दन ने खुलासा किया कि उसका भांजा राज सोनी उर्फ रजत, सूरज यादव और महेंद्र मौर्या के साथ मिलकर चोरी करता था। उन्होंने 5 अगस्त को फूलपुर के दो घरों में चोरी की थी और आभूषण चन्दन को बेचने के लिए दे दिए थे। इसके बाद, 7 सितंबर को राज सोनी और उसके साथियों ने फिर से फूलपुर में दो घरों में चोरी की थी, जिनके आभूषण भी चन्दन को बेचने के लिए दिए गए थे। चन्दन ने बताया कि कुछ आभूषण उसने राह चलते लोगों को बेच दिए, जिनकी पहचान संभव नहीं है। बरामद आभूषण वह बनारस में बेचने जा रहा था, जब पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…