शफी उस्मानी
वाराणसी: बुधवार को छठ महापर्व की पूर्व संध्या पर असि घाट से संत रविदास घाट तक एक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें सीआरपीएफ 95 बटालियन, सृजन सामाजिक विकास न्यास और नगर निगम की भागीदारी रही। अभियान का उद्देश्य घाटों की सफाई और गंगा नदी को स्वच्छ बनाना था ताकि पर्व के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।
अभियान में पार्षद रविंद्र सिंह, कार्यदायी संस्था के मधुकर पांडेय, 95 बटालियन के प्रवीण सिंह, सृजन सामाजिक विकास न्यास के प्रियांशु सिंह, विजय केजरीवाल, बलराम पांडा और नगर निगम के इंस्पेक्टर आनंद और अर्चना की टीम ने भाग लिया। अभियान के दौरान ‘स्वच्छ काशी, सुंदर काशी’ और ‘हमने ठाना है, गंगा को स्वच्छ बनाना है’ जैसे नारे लगाए गए, जिससे लोगों में गंगा की स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।
शहर के 84 घाटों पर स्वच्छता अभियान के तहत विशेष रूप से घाटों की सफाई, सड़कों पर लाइटों की व्यवस्था और कचरे के निपटान पर जोर दिया गया, ताकि मां गंगा की स्वच्छता और महापर्व की पवित्रता बनाए रखी जा सके।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…