तारिक खान
डेस्क: बुधवार को न्यूयॉर्क के अटॉर्नी ने गौतम अदानी पर अमेरिका में धोखाधड़ी का अभियोग दर्ज किया है। उन पर अमेरिका में अपनी एक कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट दिलाने के लिए 25 करोड़ डॉलर की रिश्वत देने और इस मामले को छिपाने का आरोप लगाया गया है। अमेरिकी अभियोजकों के आरोप के मुताबिक़ अदानी और उनकी कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने अपनी अक्षय ऊर्जा (रिन्यूएबल एनर्जी) कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट दिलाने के लिए भारतीय अधिकारियों को भुगतान करने पर सहमति जताई थी।
गौतम अदानी पर अमेरिका में धोखाधड़ी का अभियोग लगाए जाने के बाद गुरुवार को अदानी ग्रुप के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। अदानी ग्रुप की तीन कंपनियों के शेयर फ़िलहाल 15 फ़ीसदी से भी ज़्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर दोपहर के लगभग ढाई बजे के आस-पास अदानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड में सबसे ज़्यादा 19.50 फ़ीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा अदानी एंटरप्राइज़ेस में 18.76 फ़ीसदी, अदानी ग्रीन एनर्जी में 16.56 फ़ीसदी और अदानी पोर्ट्स में 11.94 फ़ीसदी की गिरावट देखने को मिली।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…