मो0 कुमेल
डेस्क: अमेरिका की ओर से भारतीय कारोबारी गौतम अदानी पर आरोप तय किए जाने के बाद कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अदानी की गिरफ़्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी अदानी के पीछे खड़े हैं और उनका बचाव कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा है कि अब ये पूरी तरह से स्पष्ट है कि अदानी ने अमेरिका और भारत दोनों ही जगह के क़ानून तोड़े हैं।
उन्होंने कहा कि ‘हिंदुस्तान में मुख्यमंत्री 10-15 करोड़ के लिए जेल चले जाते हैं लेकिन हज़ारों करोड़ के लिए अदानी जी आज़ाद घूमते हैं। कारण है कि मोदी जी अदानी को प्रोटेक्ट करते हैं। अदानी जी को गिरफ़्तार किया जाना चाहिए। आज किया जाना चाहिए। माधबी बुच को आज हटाया जाना चाहिए। मैं गारंटी देकर कह रहा हूं कि ये व्यक्ति (अदानी) न अरेस्ट होंगे न और कोई कार्रवाई होगी क्योंकि प्रधानमंत्री जी उनके साथ हैं।’
उन्होंने कहा कि ‘मुझे हैरानी है कि अदानी अभी भी कैसे इस देश में खुलेआम घूम रहे हैं। जबकि मुख्यमंत्रियों को गिरफ़्तार किया जा रहा है। अदानी पर कोई जाँच नहीं हो रही। हम ये मुद्दा लगातार उठा रहे थे। हम जो कह रहे थे, ये उसी ओर इशारा करता है कि प्रधानमंत्री अदानी के साथ मिले हुए हैं, वो अदानी की सुरक्षा कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी जी ने एक नारा दिया कि एक हैं तो सेफ़ हैं। हिंदुस्तान में अदानी जी और मोदी जी एक हैं तो सेफ़ हैं। यहां उनका कुछ नहीं किया जा सकता।’
राहुल गाँधी ने कहा ‘हिंदुस्तान में मुख्यमंत्री 10-15 करोड़ के लिए जेल चले जाते हैं लेकिन हज़ारों करोड़ के लिए अदानी जी आज़ाद घूमते हैं। कारण है कि मोदी जी अदानी को प्रोटेक्ट करते हैं। अदानी जी को गिरफ़्तार किया जाना चाहिए। आज किया जाना चाहिए। माधबी बुच को आज हटाया जाना चाहिए। मैं गारंटी देकर कह रहा हूं कि ये व्यक्ति (अदानी) न अरेस्ट होंगे न और कोई कार्रवाई होगी क्योंकि प्रधानमंत्री जी उनके साथ हैं।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…