UP

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के बाहर जारी है अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

अबरार अहमद

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में यूपी लोक सेवा आयोग के दफ़्तर के बाहर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन बुधवार को भी जारी है। सोमवार को प्रयागराज में यूपी लोक सेवा आयोग के दफ़्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था।

अभ्यर्थियों की मांग है कि परीक्षा एक दिन और एक ही शिफ्ट में कराई जाएं। साथ ही वो नॉर्मलाइज़ेशन व्यवस्था लागू होने का भी विरोध कर रहे हैं। बीते पांच नवंबर को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने नोटिस जारी कर यह सूचना दी कि पीसीएस-प्री की परीक्षा 7-8 नवंबर को दो शिफ़्ट में और आरओ-एआरओ की परीक्षा 22-23 नवंबर को तीन शिफ़्ट में होगी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts