उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के बाहर जारी है अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

अबरार अहमद
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में यूपी लोक सेवा आयोग के दफ़्तर के बाहर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन बुधवार को भी जारी है। सोमवार को प्रयागराज में यूपी लोक सेवा आयोग के दफ़्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था।












