माही अंसारी
डेस्क: कर्नाटक भोवी विकास निगम घोटाले की आरोपियों में से एक आरोपी एस जीवा ने आत्महत्या कर लिया है। इस प्रकरण में एस जीवा की बहन ने डीएसपी कनकलक्ष्मी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और रिश्वत मांगने का मामला दर्ज किया है। आरोपी डीएसपी की पोस्टिंग फिलहाल सीआईडी में है। पुलिस मामला दर्ज कर जाँच में जुट गई है।
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, 33 साल की एस जीवा 22 नवंबर को अपने घर पर मृत पाई गई थीं। एस जीवा बेंगलुरु के पीन्या में लकड़ी की दुकान चलाती थीं। और पेशे से वकील भी थीं। जीवा की बहन एस संगीता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने डीएसपी कनकलक्ष्मी को उनकी मौत का जिम्मेदार बताया था। एस जीवा कर्नाटक भोवी विकास निगम घोटाले की आरोपियों में से एक थीं। क्योंकि उ्न्होंने सामग्री की सप्लाई की थी। इस मामले की जांच सीआईडी को सौंपी गई थी।
कर्नाटक हाई कोर्ट ने सीआईडी को 14 से 23 नवंबर के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एस जीवा से पूछताछ करने की अनुमति दी थी। लेकिन सीआईडी ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया। 14 नवंबर को एस जीवा सीआईडी कार्यालय में पेश हुईं। जहां कथित तौर पर उन्हें परेशान किया गया। उनकी बहन के मुताबिक उनके कपड़े उतारे गए। और चेक किया गया कि कहीं उनके पास साइनायड तो नहीं हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…