शाहीन अंसारी
वाराणसी: विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट द्वारा ईंट भट्ठों पर काम करने वाले प्रवासी मजदूरों के बच्चों के लिए शिक्षण केद्रों का संचालन प्रारंभ किया है। चोलापुर और आराजीलाइन विकास खंड क्षेत्र में अलग अलग कुल 11 ईंट भट्ठों पर आशा सामाजिक शिक्षण केंद्र के नाम से यह केंद्र संचालित किये जा रहे है।
आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय बताया कि बिहार और झारखंड में दीपावली और छठ पर्व समाप्त होने के बाद प्रवासी श्रमिकों का भट्ठों पर आना प्रारंभ होता है। हमारे कार्यकर्ता श्रमिकों के बच्चों का सर्वेक्षण करके उन्हें आस पास के सरकारी स्कूलों में नामांकित कराने की कोशिश करते हैं और स्कूल की अवधि के बाद इन अनौपचारिक शिक्षा केन्द्रों पर बच्चों के साथ विभिन्न शैक्षणिक और खेल गतिविधियाँ करते हैं।
केंद्र पर आने वाले सभी बच्चों को गर्म कपड़े और किताब, कॉपी, स्लेट की व्यवस्था भी संस्था द्वारा की जाती है। मानसून प्रारंभ होने पर प्रवासी मजदूरों की वापसी शुरू हो जाती है और संस्था द्वारा संचालित इन शिक्षण केन्द्रों को भी 4 महीने के लिए बंद कर दिया जाता है। सभी केन्द्रों को मिला कर लगभग 350 बच्चे इस प्रयास से लाभान्वित हो रहे हैं।
केन्द्रों के संचालन में दीन दयाल सिंह, प्रदीप सिंह, अमित कुमार, रमेश प्रसाद, अनीता देवी, आँचल कुमारी, विद्या देवी, आंचल, नीलम देवी, नीलम प्रधान, रचना, शशिकला, पुष्पा देवी, लालमनी, ब्रिजेश कुमार, जनक नंदिनी, अमृता, सुनीता, सौरभ चन्द्र आदि की विशेष रूप से भूमिका है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…