ईदुल अमीन
डेस्क: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बेटे की शादी टल गई है। बताया जाता है कि यह सुरक्षा के मद्देनज़र किया गया है। अब मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बात पर चर्चा तेज़ हो गई है कि संभावित ईरानी हमले के खौफ से ये शादी टाली गई है। शादी के टाले जाने की घोषणा बेंजामिन नेतन्याहू के बेटे अवनर नेतन्याहू नेकिया है।
दोनों ही पिछले दो सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इससे पहले भी, दोनों ने अपनी शादी की तारीखों को बदला था, और शादी सितंबर में तय की थी, जिसे फिर से 26 नवंबर पर तय किया गया था। अब ये संभावना जताई जा रही है कि उनकी शादी जून 2025 में हो सकती है। इस फैसले के पीछे सुरक्षा कारण प्रमुख रूप से जिम्मेदार हैं। पिछले महीने हिजबुल्लाह के एक ड्रोन हमले में नेतन्याहू के निजी आवास को निशाना बनाया गया था।
जिसके बाद से उनकी सुरक्षा को लेकर चिंताएं और बढ़ गई हैं। इजरायली सुरक्षा एजेंसियां एक सुरक्षित स्थान की तलाश में जुटी हुई हैं, ताकि आगे हो सकने वाले हमलों से बचा जा सके। इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि युद्ध और ड्रोन हमलों के खतरे के बीच नेतन्याहू परिवार ने शादी स्थगित करने का निर्णय लिया। शादी की योजना पहले तेल अवीव के उत्तर में शेरोन क्षेत्र के रोनित फार्म में थी, लेकिन प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अपने सहयोगियों से चिंता जताई कि इस शादी के आयोजन से शादी समारोह में शामिल होने वाले लोहों की जान को खतरा हो सकता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…