मो0 कुमेल
डेस्क: बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र के शिव गांव में 29 अक्टूबर को बरामद शव के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी को जब गिरफ्तार किया तो घटना के खुलासे ने इंसानियत से भरोसा उठा दिया। पुलिस की तफ्तीश में उक्त शव की पहचान के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और मृतक के भतीजे आदेश पांडेय को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसने 2023 में बुलडोजर खरीदने के लिए चाचा से 5 लाख रुपये उधार लिए थे, इसके अलावा उसने चाचा की जमीन को फर्जी तरीके से बेच दिया था। उसे डर था कि अगर चाचा को यह जानकारी मिल गई तो घर में विवाद हो जाएगा, इस डर से उसने हत्या का योजना बनाई।
आरोपी ने चाचा बुद्ध विलास को लखनऊ से बुलाया और चार पहिया गाड़ी में बिठाकर उसे सुनसान इलाके में ले गया। वहां, उसने अपने साथियों के साथ मिलकर रस्सी से चाचा का गला घोंट दिया और शव को सड़क किनारे खाई में फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई रस्सी, फर्जी जमीन के दस्तावेज और गाड़ी बरामद की है। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
एएसपी शिवराज ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उन्होंने अपना जुर्म कबूल किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से गाड़ी, रस्सी और फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…