ईदुल अमीन
डेस्क: झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में वोटिंग आज पूरी हुई। आज दूसरे चरण का मतदान था। चुनावो के नतीजो के लिए अभी इंतज़ार करना पड़ेगा और नतीजे 23 को आयेगे। इस दरमियान अब एग्ज़िट पोल भी आने शुरू हो गए हैं। झारखंड को लेकर सामने आए ज़्यादातर एग्ज़िट पोल्स में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की जीत के अनुमान लगाए गए हैं।
–मैटराइज़ एग्ज़िट पोल्स में एनडीए को 42-47 सीटें, जेएमएम के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन को 25-30 सीटें और अन्य को 1-4 सीटें मिलने के अनुमान लगाए गए हैं।
–पीपल्स पल्स के एग्ज़िट पोल्स में एनडीए को 42-48 सीटें और इंडिया गठबंधन को 16-23 सीटें मिलने के अनुमान हैं।
–एक्सिस माई इंडिया ने बाकी एग्ज़िट पोल्स से उलट झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का अनुमान लगाया है। सर्वे में इंडिया गठबंधन को 53 और एनडीए को 25 पर जीतते हुए दिखाया गया है। इसके अलावा झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) को 2 और अन्य को एक सीट दी गई है।
–चाणक्य स्ट्रैटजीज़ ने झारखंड में 45 से 50 सीटों पर एनडीए, इंडिया गठबंधन को 35-38 और अन्य को 3-5 सीटों पर बढ़त दिखाई है।
–टाइम्स नाउ-जेवीसी ने झारखंड की 40-44 सीटों पर एनडीए, 30 से 40 सीटों पर इंडिया गठबंधन को आगे दिखाया है. वहीं अन्य को एक सीट पर बढ़त दिखाई है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…