तारिक खान
डेस्क: महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म होने के बाद एग्ज़िट पोल्स आने शुरू हो गए हैं। अधिकांश सर्वे महाराष्ट्र में एक बार फिर से महायुति गठबंधन की सरकार बनने की संभावना जता रहे हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 145 है। सर्वे के आंकड़ों से पहले बता दें कि ये केवल एग्ज़िट पोल्स हैं। नतीजे इससे अलग हो सकते हैं।
–पीपल्स पल्स के पोल में महायुति को 182 और महा विकास अघाड़ी को 97 सीटें दी गई हैं।
–चाणक्य स्ट्रैटजीज़ ने बीजेपी वाले महायुति गठबंधन को 152 से 160, कांग्रेस वाले महा विकास अघाड़ी गठबंधन को 130-138 और अन्य को छह से आठ पर बढ़त दिखाई है।
–पी-मार्क ने महायुति को 137-157 सीटें और महा विकास अघाड़ी के 126-146 सीटें जीतने का अनुमान लगाया है।
–लोकशाही मराठी-रुद्र सर्वे ने एनडीए को 128-142, एमवीए को 125-140 और अन्य के 18-23 सीटों पर जीतने का अनुमान जताया है।
-महाराष्ट्र में टाइम्स नाउ-जेवीसी ने एनडीए को 150 से 167, एमवीए को 107-125 और अन्य को 13 से 14 सीटों पर आगे दिखाया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…