आदिल अहमद
डेस्क: हैदराबाद के सांसद और ऑल इंडियामजलिए-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने प्रस्तावित वक्फ़ बिल पर कई सारे सवाल खड़े किए हैं। ओवैसी ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में आंध्र प्रदेश के तिरुमला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड का हवाला देते हुए कहा, ‘टीडीडी बोर्ड में 24 सदस्य बनाए गए हैं। उन सदस्यों में कोई भी नॉन हिंदू नहीं है।
ओवैसी ने प्रस्तावित वक्फ़ बिल का ज़िक्र करते हुए कहा, केंद्रीय वक्फ़ काउंसिल में सात मुसलमान होंगे। इसके सदस्यों में अनिवार्य रूप से दो ग़ैर-मुसलमान होंगे। लेकिन इनकी संख्या 12 तक भी जा सकती है। ग़ैर-मुसलमानों को स्टेट वक्फ़ बोर्ड और केंद्र की वक्फ़ काउंसिल में क्यों रख रहे हैं। आफ वक्फ़ बिल में ऐसा प्रावधान क्यों ला रहे हैं। वक्फ़ बोर्ड मुसलिम धर्म के लिए है, लेकिन इसमें मुसलमान नहीं ग़ैर-मुसलमान होंगे। ओवैसी ने कहा, “केंद्रीय वक्फ़ काउंसिल में ग़ैर-मुसलमानों की बहुलता हो जाएगी। जब टीडीडी हिंदू धर्म की संस्था है वहां कोई ट्रस्टी कोई मुसलामन नहीं हो सकता है तो वक्फ़ बोर्ड में ग़ैर-मुसलमान सदस्य कैसे बन सकता है?
ओवैसी ने संविधान के अनुच्छेद 25 के हवाले से हिंदू धर्म को लेकर कहा, ‘संविधान के अनुच्छेद 25 में हिंदू धर्म के तहत हिंदू, सिख, जैन, और बौद्ध धर्म को रखा गया है। लेकिन वक्फ़ के सदस्यों में केवल हिंदुओं को क्यों रखा जा रहा है। हमारे धर्म के मामले में आप क्यों आ रहे हैं। नरेंद्र मोदी ग़ैर-मुसलमान को वक्फ़ बोर्ड का सदस्य क्यों बनाना चाहते हैं। ये भारत के संविधन के धारा 26 का उल्लंघन है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…