आफताब फारुकी
डेस्क: जम्मू कश्मीर में सत्ताधारी दल नेशनल कॉन्फ़्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष फ़ारुक़ अब्दुल्लाह ने शुक्रवार की शाम हुए चरमपंथी हमलों को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि इन चरमपंथियों के हमले की तहकीकात होनी चाहिए। ऐसा लगता है कि चुनी हुई सरकार को यह अस्थिर करने की कोशिश है।
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘इसकी एक स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। ये सब एक क्राइसिस पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर वे पकड़े जाते हैं तो पता चल जाएगा कौन ये कर रहा है। उनको मारना नहीं चाहिए। उनको पकड़ना चाहिए। पकड़ कर उनसे पूछना चाहिए की कौन उनके पीछे है। कौन लोग हैं जो ये कर सकते हैं और किसलिए कर सकते हैं।’
जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के बाद पंचायत चुनाव पर भी फ़ारुक़ अब्दुल्लाह ने बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘पंचायत इलेक्शन की तैयारी है, वो भी होने वाले हैं। हम लोग तैयारी कर रहे हैं उसके लिए। पंचायत टाउन एरिया कमेटी और म्यूनिसपैलिटी (नगर पालिका) का इलेक्शन आएगा। हम लोग तैयारी कर रहे हैं।‘
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…