Crime

ओडिशा: आदिवासी महिला से कथित यौन उत्पीडन करने और मल खिलाने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पुलिस ने कहा ‘पीडिता की तहरीर में यौन उत्पीडन का ज़िक्र नही

ईदुल अमीन

डेस्क: ओडिशा के बोलांगीर ज़िले में एक आदिवासी महिला को मल खिलाने और यौन उत्पीड़न के आरोपों का पुलिस ने खंडन किया है। ये घटना पिछले शनिवार को बोलांगीर ज़िले के जुराबंध गांव में सामने आई थी। 22 वर्षीय आदिवासी महिला का ये आरोप है कि खेत में काम करते वक्त उन्हीं के गांव में रहने वाले अभय बाग ने उनके मुंह में मल डाल दिया।

एसपी हृषिकेश खिलारी ने जानकारी दी है कि इस मामले में अभियुक्त अभय बाग को नबरंगपुर के उमरकोट से पकड़ा गया है। उन्हें बोलांगीर लाया जा रहा है जहां शनिवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। घटना के बारे में हृषिकेश खिलारी ने कहा, ‘अभियुक्त ने पीड़िता के ऊपर मल फेंका। पीड़िता ने थाने में जो एफ़आईआर दर्ज कराई है उसमें यौन उत्पीड़न का कोई उल्लेख नहीं है।’

वहीं पीड़िता ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘मैं अपने खेत में काम कर रही थी, जब बगल में ही अपने खेत में ट्रैक्टर चलाते-चलाते अभय ने मेरे खेत पर ट्रैक्टर चला दिया। इससे खेत में लगी मूंग की फसल नष्ट हो गई। मैंने इसका विरोध किया तो अभय ने अपशब्द कहे और हिंसा पर उतर आया। मुझे धक्का देकर ज़मीन पर गिरा दिया और पीटने लगा। मेरा गला घोंटने की कोशिश की। मेरी बहन वहां आई तो उसने मुझे छोड़ दिया लेकिन कुछ देर बाद वह वापस आया और जबरन मेरे मुंह में मल ठूंस दिया।’

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts