मो0 सलीम
वाराणसी: समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष मोहम्मद हैदर ‘गुड्डू’ के नेतृत्व में औरंगाबाद स्थित कैंप कार्यालय में समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व रक्षा मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश पद्म विभूषण मुलायम सिंह यादव की 85वीं जयंती को ‘धरतीपुत्र दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस मौके पर सपा अल्पसंख्यक सभा के पदाधिकारियों ने मुलायम सिंह यादव को गुल-ए-खिराज पेश किया।
इस मौके पर पूर्व दक्षिणी विधानसभा अध्यक्ष शमीम अंसारी ने अपने संबोधन ने कहा कि नेताजी समाज के हर तबके में रोशनी बिखेरे है। हम बुनकर उनका एहसान कभी नहीं भूल सकते हैं। महानगर महासचिव मो0 अजफर ‘गुड्डू मास्टर’ ने कहा कि नेता जी धर्मनिरपेक्षता के स्तंभ थे। कभी अपने कौल से न पलटने वाले नेता जी को सदियों तक याद किया जायेगा।
इस खास मौके पर मोहम्मद हैदर गुड्डू ने अपने संगठन को विस्तार करते हुए मोहम्मद आसिफ ‘मोनू’ को अल्पसंख्यक सभा दक्षिणी विधानसभा अध्यक्ष एवं हसीनुद्दीन व मोहम्मद नसीब को महानगर सचिव मनोनीत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोहम्मद हैदर ‘गुड्डू’, मो0 अजफर ‘गुड्डू मास्टर’, लतीफ अहमद ‘लतीफ’, हिफाजत अली, साजिद खान ‘चिंटू’, वाकिफ हुसैन ‘विक्की’, वसीम अब्बास, इम्तियाज अंसारी, जावेद अंसारी, शमशेर अलम मंसूरी, शहजादे खान, एजाज अहमद मौजूद रहे। कार्यक्रम का सञ्चालन शमीम अंसारी ने किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…