आफताब फारुकी
डेस्क: एक 9 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी के मामले में कोर्ट ने बच्ची को इंसाफ दिलाया है। उदयपुर की अदालत ने 9 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या के मामले में आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है। इस हत्याकांड में आरोपी के साथ उसके मां-बाप भी शामिल थे जिसके लिए कोर्ट ने उन्हें भी सजा सुनाई है। मुजरिम कमलेश ने बच्ची के साथ रेप किया और फिर उसकी हत्या करके उसके 10 टुकड़े कर दिए।
कमलेश ने ये भी कहा कि वो इस फैसले को हाई कोर्ट में अपील करेगा। कोर्ट ने कमलेश के मां-बाप को 4-4 साल की जेल की सजा सुनाई है। हैरानी की बात ये है कि जब कोर्ट ने आरोपी को फांसी की सजा सुनाई तो उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। मामला पूरा सिलसिलेवार से बताएं तो कमलेश घर पर अकेला था, और वो अपने फोन पर अश्लील फिल्मे देख रहा था, तभी उसे ये बच्ची दिखाई दी। कमलेश ने बच्ची को चॉकलेट के बहाने से अपने पास बुलाया और जाल में फंसाया। घर पर बुलाकर लड़की का रेप किया।
कमलेश ने अपने नापाक इरादों को अंजाम दिया और जब बच्ची को उठाने की कोशिश की तो वो नहीं उठी क्योंकि उसकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद आरोपी ने बाथरूम में रखी छुरी और पत्थर से बच्ची के हाथ-पैर के टुकड़े किए जब इस बारे में आरोपी के मां-बाप को पता चला तो फिर तीनों ने मिलकर घर से दूर शव के टुकड़े फेंकने का प्लान बनाया औऱ बोरे में डालकर घर से 200 किलोमीटर दूर टुकड़े खंडहर में फेंक दिए।
बताया जा रहा है कि बच्ची कमलेश को भईया कहकर बुलाती थी और रंक्षाबंधन पर राखी भी बांधती थी। 29 मार्च को बच्ची के परिवार ने शिकायत दर्ज कराई थी। उस दिन बच्ची 4 बजे स्कूल से आई थी औऱ फिर अपने कपड़े बदलकर ये बोलकर बाहर गई कि वो अपने ताऊ जी के पास जा रही है, लेकन उस दिन वो घर वापस आई ही नहीं। पुलिस को शिकायत मिलने पर डॉग स्क्वॉड की मदद से बच्ची के शव के टुकड़े खंडहर से बरामद किए गए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…