तारिक आज़मी
वाराणसी: मुल्क की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट में आज सीजेआई डीवाई चंद्रचूड के कार्यकाल का आज आखरी दिन था। आज अपने कार्यकाल के आखरी दिन उन्होंने अलीगढ मुस्लिम विश्वविध्यालय प्रकरण में अहम और तवारीखी फैसला दिया। इसके पहले मुल्क में चल रहे बुल्डोज़र पर ब्रेक लगाने वाली बेंच में भी वह शामिल थे। उनके कार्यकाल में उनके फैसलों पर आज ज्ञानवापी मस्जिद की देख रेख करने वाली संस्था अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के संयुक्त सचिव एसएम यासीन ने तारीफे किया।
उन्होंने कहा कि ‘गत सप्ताह माननीय मुख्य न्यायाधीश ने बहुत से एतिहासिक फैसले दिए है, जो वर्षों तक याद रखे जाएंगे। रिटायरिंग मुख्य न्यायाधीश डी0वाई0 चन्द्रचुड भी याद रखे जाएंगे। आसाम नागरिकता कानून, मदरसों से संबंधित फैसले और आज का अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का अल्पसंख्यक दर्जा बहाली फैसले मील का पत्थर साबित होंगे।‘
एसएम् यासीन ने आगे कहा कि ‘साम्प्रदायिक संगठनों, सरकारों, जो मुसलमानों के तमाम अधिकारों को छीनने पर तुली हुई हैं, बुलडोज़र जैसी हिटलरी तानाशाही कार्रवाईयों को रोक कर अदालतों पर विश्वास को बहाल किया है। सरकार की चापलूसी में लिप्त हर जायज़ नाजायज़ फ़ैसलों की वाहवाही करने वाले मुसलमानों के मुँह पर भी कालिख पुत गई है। एक बार पुनः तमाम अमन पसंद, सेक्युलर ज़ेहन के लोग हम जैसों का मुबारकबाद क़बूल करें जो हर हाल में क़ानून की बात करते हैं।‘
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…