Varanasi

छठ पूजा के दौरान तालाब में डूबने से किशोर की मौत

मो0 सलीम

वाराणसी: वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के हडियाडीह गांव में छठ पूजा के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब तालाब में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर उजाला गौड़ की डूबने से मौत हो गई। उजाला, जो कि नाऊपुर, थाना केराकत, जिला जौनपुर का निवासी था, अपने रिश्तेदार धर्मेंद्र गौड़ के घर घूमने आया था।

शुक्रवार को सुबह छठ पूजा के अवसर पर उजाला तालाब में नहाने गया, जहां वह गहराई में चला गया और डूब गया। घटना के तुरंत बाद, परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे तालाब से बाहर निकाला और तत्काल मेरिडियन हॉस्पिटल ले गए। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस दुखद घटना के बाद से परिवार और स्थानीय समुदाय में शोक की लहर है। पुलिस ने मामले की सूचना प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है, और सभी को तालाब में नहाते समय सतर्कता बरतने की अपील की है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts