ईदुल अमीन
डेस्क: बिहार के पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को मिल रही धमकियों के आरोप में पूर्णिया पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है। पूर्णिया पुलिस ने अपने एक्स अकांउट पर जारी बयान में कहा है कि नई दिल्ली निवासी महेश पांडेय ने सांसद पप्पू यादव को धमकी दी थी। अभियुक्त महेश पांडेय को नई दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
अभियुक्त महेश ने अपना अपराध स्वीकारते हुए यह बताया कि वह पहले, पूर्व सांसद/विधायकों के यहां काम करता था। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त महेश पांडेय कुछ दिन पहले यूएई गया था, वहां उसने यूएई में रह रही अपनी साली से एक सिम लिया। भारत लौटने के बाद उसने उसी यूएई के सिम से एक व्हाट्सऐप अकांउट बनाया और उसका उपयोग करने लगा।
इसी बीच सांसद पप्पू यादव ने बाबा सिद्दीकी की हत्या को लेकर अपना बयान दिया। इसी ख़बर को देखकर अभियुक्त महेश ने गूगल से सांसद पप्पू यादव का नंबर निकालकर संदेश भेजा। पुलिस ने कहा है कि अभी तक अभियुक्त के किसी भी आपराधिक गिरोह से जुड़ाव की बात सामने नहीं आई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…