तारिक खान
डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कांग्रेस के वादों पर किए गए एक्स पोस्ट पर अब पार्टी के नेता और संचार प्रभाग के महासचिव जयराम रमेश ने पलटवार किया है। जयराम रमेश ने समाचार एजेंसी एएनआई को बयान दिया, ‘नॉन बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री का क्या कहना। उनका कड़ा और सही जवाब कांग्रेस अध्यक्ष और हमारे मुख्यमंत्रियों ने भी दिया है।’
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर कांग्रेस के वादों को लेकर कई सारे पोस्ट किए थे। अपनी पोस्ट में पीएम ने कहा था, ‘कांग्रेस पार्टी को बुरी तरीके से यह एहसास हो रहा है कि अवास्तविक वादे करना आसान है, लेकिन उन्हें ठीक से लागू करना कठिन या असंभव है। वे लोगों से लगातार चुनाव प्रचार के दौरान ऐसे वादे करते हैं, जो उन्हें भी पता है कि वे कभी भी पूरा नहीं कर पाएंगे। अब वे लोगों के सामने बुरी तरह से बेनकाब हो चुके हैं।’ पीएम की इस पोस्ट पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी पटलवार किया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…