ए0 जावेद
वाराणसी: वाराणसी में हरे कृष्ण ज्वैलर्स के कर्मचारी से सोने, चांदी, और हीरे के आभूषण (कुल मूल्य लगभग 3,26,080/- रुपये) की चोरी के मामले में पांच घंटे के भीतर ही पुलिस ने तीन चोर और चोरी के आभूषण खरीदने वाले दो स्वर्णकारों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी किए गए आभूषणों की बिक्री से प्राप्त 32,639 रुपये नकद और चोरी के आभूषण भी बरामद किए हैं।
कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरों को हरिश्चंद्र पार्क में शौचालय के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी किए गए आभूषणों का हिस्सा और बिक्री से प्राप्त 32,639 रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ के दौरान चोरों ने बताया कि उन्होंने चोरी के आभूषणों को स्थानीय स्वर्णकारों को बेच दिया था।
उनकी निशानदेही पर, पुलिस ने स्वर्णकारों को भी गिरफ्तार कर उनके पास से खरीदे गए आभूषण बरामद कर लिए। पकडे गए आरोपी कल्लू डोम, पवन डोम उर्फ काले, विनोद डोम, अरविंद कुमार सेठ (निवास- हनुमान फाटक, वाराणसी, स्वर्णकार) और अचल सेठ (निवास- हनुमान फाटक, वाराणसी, स्वर्णकार) शामिल है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…