ए0 जावेद
वाराणसी: राजातालाब थानाध्यक्ष अजीत कुमार वर्मा की शनिवार शाम एक सड़क हादसे के बाद आम नागरिको ने जमकर पिटाई कर दिया। इस दरमियान वह सिविल ड्रेस में थे और लगातार कह रहे थे कि मैं एसओ हु। मगर जनता एक्सीडेंट से उत्तेजित थी और वह कुछ सुनने को तैयार नही थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। घायल और इस्पेक्टर अजीत कुमार वर्मा दोनों के तरफ से ऍफ़आईआर पुलिस ने दर्ज किया है।
थानाध्यक्ष राजातालाब अजीत कुमार वर्मा सादे ड्रेस में अपने परिवार के साथ कार चलाकर बाबतपुर से वाराणसी की तरफ जा रहे थे। वे हरहुआ तिराहे पर पहुंचे थे उसी समय बड़ागांव थानाक्षेत्र के भटौली गांव निवासी देवी शंकर राय (55) तिराहे पर ऑटो लेकर अचानक बाबतपुर की तरफ मुड़ने लगा। इसी दौरान कार से ऑटो में पीछे से टक्कर लग गई और ऑटो चालक घायल हो गया। कार चला रहे थानाध्यक्ष अपनी गाड़ी किनारे खड़ी कर ऑटो चालक को उपचार के लिए भेजने के लिए उतरे तो वहां एकत्रित भीड़ ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया।
जानकारी मिलने के बाद बड़ागांव थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। भीड़ से घिरे थानाध्यक्ष को बाहर निकालने के बाद घायल ऑटो चालक को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ ले गई। हरहुआ पीएचसी पर प्राथमिक उपचार करने के बाद ऑटो चालक को पंडित दीनदयाल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बाद में उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। घायल ऑटो चालक की हालत चिंता जनक बताई जा रही है। इस मामले में घायल ऑटो चालक के परिजनों द्वारा कार चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया गया। वहीं, थानाध्यक्ष ने भी अज्ञात लोगों के विरुद्ध मारने-पीटने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इंस्पेक्टर अजीत के साथ मारपीट करने वाले घायल ऑटो चालक देवी शंकर राय के परिवार के नहीं थे। वहीं, इंस्पेक्टर के साथ सरेराह हुई मारपीट की घटना को लेकर समाजवादी पार्टी ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर कर लिखा कि यूपी में अराजकता अपने चरम पर है। वाराणसी में थानाध्यक्ष की पिटाई गंभीर बात है। यूपी में जंगलराज व्याप्त है। कहीं पुलिस जनता को पीट रही है, कहीं पुलिस खुद पिट रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…