रेहान सिद्दीकी
डेस्क: क्रिसमस के दिन रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर बैलिस्टिक और क्रूज़ मिसाइलों से हमले शुरू कर दिए हैं। यूक्रेन के ऊर्जा मंत्री जर्मन गलुशेंको ने कहा, ‘दुश्मन हमारे ऊर्जा संयंत्रों पर फिर से व्यापक पैमाने पर हमले कर रहा है।’ उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति को फिलहाल इन हमलों के मद्देनज़र रोक दिया गया है। यूक्रेन का दूसरा सबसे बड़ा शहर खारकीएव कई धमाकों से दहल उठा है।
हालांकि, शहर के रीजनल हेड ओलेह सिनेहुबोव ने कहा है कि रूसी हवाई हमलों में कम से कम छह लोग घायल हुए हैं। कई इमारतों के भी क्षतिग्रस्त होने की जानकरी है। ये शहर यूक्रेन के उत्तर-पूर्वी इलाके में पड़ता है जो रूस की सीमा के पास है। हाल के महीनों में यूक्रेन के अधिकांश पावर ग्रिड पर रूस ने हमले किए हैं। इसकी वजह से कई बार राजधानी कीएव, निप्रो और यूक्रेन के कई अन्य इलाक़ों में ब्लैकआउट जैसी स्थितियां भी देखने को मिली हैं।
यूक्रेन की सबसे बड़ी निजी बिजली कंपनी डीटीईके ने कहा है कि रूस ने उसके थर्मल पावर प्लांट्स पर हमला किया है, जिससे गंभीर नुकसान पहुंचा है। कंपनी ने कहा है कि कीएव, निप्रोपेत्रोवस्क और ओडेसा में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कंपनी ने ये भी कहा है कि यूक्रेन के ऊर्जा संयंत्रों पर इस साल रूस का ये 13वां हमला है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…