आदिल अहमद
डेस्क: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बुधवार को बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा पर नई दिल्ली इलाके में लोगों को पैसे देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘जहां से अरविंद केजरीवाल जी चुनाव लड़ते हैं वहीं से बीजेपी वोटर्स के वोटर कार्ड देखकर पैसे बांट रही है। आज बीजेपी के प्रवेश वर्मा जी को रंगे हाथों पैसे बांटते हुए देखा गया। प्रवेश वर्मा जी को सांसद के तौर पर मिले आवास के बाहर उन्होंने नई दिल्ली विधानसभा की कई झुग्गियों से महिलाओं को बुलाकर लिफाफे में 1100 रुपये रखकर दिए।’
बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने खुद पर लगे आरोपों का जवाब देते हुए कहा, ‘कल मैंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आज दिल्ली की मुख्यमंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस सुनी। आम आदमी पार्टी के सांसद के संजय सिंह मेरे आवास के आस-पास घूम रहे हैं। मेरे पिता जी ने 25 साल पहले राष्ट्रीय स्वाभिमान संस्था शुरू की थी। मेरी संस्था बहुत पुरानी है। मेरे पिताजी ने मुझे सिखाया है कि ज़रूरतमंद और गरीब लोगों की सहायता करनी चाहिए। आज मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि आतिशी जी और केजरीवाल जी हम जो काम कर रहे हैं, उसकी सराहना कर रहे हैं।’
उन्होंने ये भी कहा, ‘मैं पिछले 11 दिन से यहां की महिलाओं का दुख देख रहा हूं, जो अरविंद केजरीवाल पिछले 11 सालों से नहीं देख पाए है। जब मैं उनकी बस्ती में गया तब उन्होंने मुझे बताया कि न तो उनकी पेंशन है, न तो राशन कार्ड है, न नौकरी है, दवा की भी कोई सुविधा नहीं है। तब मैंने फैसला लिया कि मैं अपनी संस्था की तरफ से एक योजना बनाकर सभी महिलाओं को हर महीने सहायता करूंगा।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…