आदिल अहमद
डेस्क: राजस्थान में भाजपा की भजनलाल शर्मा सरकार ने शनिवार को कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए हैं। कैबिनेट ने पूर्व में कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार के बनाए सत्रह नए ज़िलों में से नौ ज़िलों को समाप्त कर दिया है। नए बनाए गए सात संभागों को भी समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।
इससे पहले भाजपा ने एक कमिटी बनाकर नए बनाए ज़िलों और संभाग पर रिपोर्ट मांगी थी। भाजपा का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर कैबिनेट ने यह फै़सला लिया है। कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार ने 23 मार्च 2023 को नए ज़िलों की घोषणा की थी। अशोक गहलोत की सरकार में बनाए गए नए सत्रह में से आठ ज़िलों को यथावत रखा गया है। राज्य के 33 ज़िलों और सात संभाग को बढ़ाकर अशोक गहलोत सरकार ने पचास ज़िले और दस संभाग किए थे।
सरकार के इस निर्णय को लेकर वरिष्ठ पत्रकार रामगोपाल जाट मानते हैं कि कई बेहद छोटे ज़िले बनाए गए थे, जिन्हें ख़त्म होना ही था। वह कहते हैं, ‘जिन ज़िलों को निरस्त किया गया है वो भौगोलिक और संसाधनों की दृष्टि से उपयुक्त नहीं थे। सरकार न तो जिला कलेक्टर मुख्यालय और न ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय बना पा रही थी। यहां तक कि इनके लिए ज़मीन तक आवंटित नहीं की गई थीं।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…