तारिक आज़मी
डेस्क: दक्षिण कोरिया में हुवे विमान हादसे में कुल 177 लोगो के मौतों की पुष्टि स्थानीय सरकार के द्वारा किया जा चूका है। एक तरफ जहाँ हर जगह मौत बिखरी थी। उन्ही 177 मौतों के बीच 2 ज़िन्दिगियाँ सांस ले रही थी। उनको रेस्क्यू किया गया है और इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती किया गया है।
जेजू एयर का यह विमान कथित तौर पर बैंकॉक से दक्षिण कोरिया वापस आ रहा था। बताया जा रहा है कि विमान के लैंड करते वक़्त यह हादसा हुआ है। यह विमान मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्थानीय समयानुसार क़रीब 9।00 बजे हादसे का शिकार हो गया। हादसे में शामिल विमान बोइंग 737-800 था जिसका संचालन कोरियाई बजट एयरलाइंस जेजू एयर कर रही थी।
एयरपोर्ट पर पीड़ितों के परिजन इकट्ठा हो रहे हैं और वहीं पर एक अस्थाई मॉर्चरी स्थापित की गई है। राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि हादसे की ख़बर मिलने के बाद दक्षिण कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सांग-मोक दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। कार्यालय का कहना है कि चोई ने वहां रेस्क्यू ऑपरेशन के मदद के लिए मैनपावर, स्वास्थ्य देखभाल और उपकरण के निर्देश दिए हैं। साथ ही इसमें कहा गया कि सरकार पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…