Others States

संसद में धक्कामुक्की प्रकरण में भाजपा की शिकायत पर राहुल गाँधी के खिलाफ ऍफ़आईआर हुई दर्ज

आदिल अहमद

डेस्क: संसद में हंगामे के बीच सिर में चोट लगने के बाद बीजेपी सांसद प्रतापचंद्र सारंगी चोटिल ने राहुल गांधी पर आरोप लगाए थे। इस मामले में भाजपा की शिकायत के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कर लिया गया है। वही राहुल गाँधी ने कहा है कि भाजपा अडानी मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए यह सब कर रही है।

बता दें कि पार्टी ने दिल्ली पुलिस को एक शिकायत सौंपी थी। जिसके बाद कांग्रेस ने भी बीजेपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। वडोदरा लोकसभा से सांसद हेमंग जोशी ने पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में राहुल गांधी के खिलाफ मारपीट के आरोप में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत में राहुल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता  की धारा 115 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 117 (स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना), 131 (हमले या आपराधिक बल का प्रयोग), 351 (आपराधिक धमकी) और 125 (दूसरों की सुरक्षा को खतरे में डालना) के तहत FIR दर्ज करने की बात कही गई है। भाजपा ने इस मामले की उचित जांच करने की बात कही है।

बता दें कि संसद में विपक्षी पार्टियों के सांसद गृह मंत्री अमित शाह के बीआर आंबेडकर पर दिए गए बयान के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान बीजेपी सांसद प्रतापचंद्र सारंगी चोटिल हो गए। उनके सिर में चोट लगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने एक सांसद को ‘धक्का’ दिया जो उनके ऊपर गिर गया, जिसके चलते उनके सिर में चोट आई है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts