ईदुल अमीन
डेस्क: संसद परिसर में आंबेडकर के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन के दौरान हुई कथित धक्का-मुक्की पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जवाब दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी ने ये सब जानबूझकर किया है ताकि अदानी के मामले को दबाया जा सके। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुँचे राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि अदानी के मुद्दे पर चर्चा से बचने के लिए बीजेपी ध्यान भटका रही है।
खड़गे ने कहा, ‘सत्र की शुरुआत से ही हमारा मुख्य मुद्दा था कि अदानी के ख़िलाफ़ जांच हो। लेकिन बीच में जब संविधान पर चर्चा आई तो पता नहीं अमित शाह को कहां से आइडिया आया और उन्होंने जो कहा, वो मानसिकता अगर किसी नेता या पार्टी की है तो वो निंदनीय है और मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं।’ खड़गे ने आरोप लगाया कि इस मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए तरह-तरह की कोशिशें की जा रही हैं। खड़गे ने कहा, ‘हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। वहां मकर द्वार पर बीजेपी सांसद हमें रोकने के लिए बैठे थे। बीजेपी सांसदों ने हमें धक्का दिया। लेकिन हमने किसी को धक्का नहीं दिया।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…