ईदुल अमीन
डेस्क: इसराइली सेना के मुताबिक़ यमन में मौजूद हूती विद्रोहियों ने राजधानी तेल अवीव पर मिसाइल हमले किए हैं। इनमें से एक मिसाइल तेल अवीव पर गिरी जिसमें एक दर्ज़न से भी ज़्यादा लोग घायल हुए हैं। इसराइल की एंबुलेंस सेवा ने जानकारी दी है कि हमले में घायल 16 लोगों को मेडिकल सहायता उपलब्ध करवाई गई है।
यमन की तरफ से दाग़ी गई मिसाइलों में से एक इसराइल के एयर डिफेन्स सिस्टम को पार करने में सफल रही। ये मिसाइल तेल अवीव पर गिरी। इसराइली सेना ने कहा है कि हूती विद्रोहियों की दाग़ी गई मिसाइल को वह गिराने में नाक़ाम रहे और ये मिसाइल एक पार्क में गिरी।
हालांकि हूती विद्रोही गुट के प्रवक्ता याह्या सारी ने कहा, ‘यमनी सशस्त्र बलों की मिसाइल ने जाफ़ा के कब्ज़े वाले क्षेत्र में इसरायल के एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया था। हमने एक हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल दाग़ी थी और इसने लक्ष्य को भेदा है।’ ईरान के समर्थन वाले हूती विद्रोही गुट को फ़लस्तीन का समर्थक माना जाता है। ग़ज़ा पर इसराइल के हमले के बाद से हूती विद्रोहियों ने लाल सागर से होकर इसराइल की करफ आ-जा रहे जहाज़ों पर हमले किए हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…