सबा अंसारी
डेस्क: संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आंबेडकर पर दिए गए बयान के बाद देश में सियासी घमासान मचा हुआ है। अब अमित शाह के बयान को लेकर उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीएसपी प्रमुख मायावती ने 24 दिसंबर को देशभर में आंदोलन करने की बात कही है।
उन्होंने कहा है, ‘ऐसे महापुरुष को लेकर संसद में कहे गए शब्दों से पूरे देश में सर्वसमाज के लोग काफ़ी आक्रोशित और आन्दोलित हैं। आंबेडकरवादी बीएसपी ने इस क्रम में उनसे बयान वापस लेने और पश्चाताप करने की माँग की है, जिस पर अभी तक भी अमल नहीं किया जा रहा है।’
मायावती ने कहा है, ‘ऐसे में मांग न पूरी होने पर फिर पूरे देश में आवाज़ उठाने की बात बीएसपी द्वारा की गई। इसीलिए अब पार्टी ने अपनी इस मांग के समर्थन में 24 दिसम्बर 2024 को देशव्यापी आन्दोलन करने का फ़ैसला लिया है। उस दिन देश के सभी ज़िला मुख्यालयों पर पूर्णतः शान्तिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…