मो0 कुमेल
कानपुर: पुलिस आवाम की हिफाज़त के लिए तामीर हुई है, मगर कई हादसात ऐसे भी दरपेश आते है कि जिसको जानकार लोग बोल देते है कि ‘रक्षक ही भक्षक’ बन बैठी है। ऐसा ही एक मामला कानपुर का सामने आया है जहा पुलिस के पुत्र पर पुलिस का ही शोषण करने का आरोप लगा है। एक महिला इस्पेक्टर के बेटे पर एक महिला कांस्टेबल ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
मिली जानकारी के मुताबिक महिला कांस्टेबल की शिकायत के आधार पर कानपुर पुलिस ने लखनऊ में तैनात महिला इंस्पेक्टर अनीता यादव जो कानपुर की निवासिनी है और उनके बेटे नवनीत के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों फिलहाल फरार हैं। शिकायत के मुताबिक कांस्टेबल ने आरोप लगाया है कि अनीता ने उसे कानपुर स्थित अपने घर बुलाया था, जहां उसका परिचय नवनीत से हुआ।
महिला कांस्टेबल ने आगे दावा किया कि नवनीत ने उसे दूसरे दिन फिर से घर बुलाया और ‘नशीला पदार्थ खिलाकर उसका रेप किया’। जब उसने अनीता को कथित रेप के बारे में बताया, तो इंस्पेक्टर ने उसकी शादी नवनीत से करवाने का वादा किया। समय के साथ अनीता ने कथित तौर पर शादी की तैयारियों का हवाला देते हुए कांस्टेबल के नाम पर 15 लाख रुपये का लोन ले लिया। इसके बावजूद, शादी नहीं हुई और कांस्टेबल को कथित तौर पर दो बार गर्भवती होने के बाद गर्भपात के लिए मजबूर किया गया।
महिला कांस्टेबल ने यह भी आरोप लगाया कि नवनीत ने उसकी मां की मिलीभगत से उसका लगातार शारीरिक और यौन उत्पीड़न किया और धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसके अश्लील वीडियो पब्लिक कर देगा। कांस्टेबल ने आगे कहा कि वह आत्महत्या करने के बारे में सोच रही थी, क्योंकि उत्पीड़न उसके लिए बर्दाश्त से बाहर हो गया था। मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी कानपुर (पूर्व) राजेश श्रीवास्तव ने कहा, ‘कांस्टेबल ने शादी के नाम पर शोषण का आरोप लगाया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल मां और बेटे का पता लगाने की कोशिश कर रही है, दोनों फरार हैं।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…