माही अंसारी
डेस्क: नफरतो के दौर कुछ इस कदर बढ़ते जा रहे है कि मुस्लिम समाज के लोगो को हिन्दू समाज अपने आसपास बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है। सियासत ने इतनी नफरतो को फैला दिया है कि अगर हिन्दू बाहुल्य इलाके में एक मुस्लिम मकान खरीद भी ले तो लोग रहने नहीं देते है। ऐसे मामले कुछ सामने आये है, मगर अब मामला ऐसे इलाके का सामने आया है जहा कहने को लोग सम्भ्रांत है।
कांठ रोड पर स्थित आलीशान कॉलोनी में स्थित इस विवादित मकान को डॉ। अशोक बजाज ने डॉ। इकरा चौधरी को बेचा था। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बजाज ने बिक्री के बारे में किसी को सूचित नहीं किया था और इस लेन-देन ने गेटेड सोसायटी के ‘सामाजिक सौहार्द का उल्लंघन’ किया, जिसमें कथित तौर पर पहले कोई मुस्लिम परिवार नहीं था। प्रदर्शनकारियों में से एक पायल रस्तोगी ने कहा, ‘बजाज ने हमें कोई जानकारी दिए बिना अपना घर एक गैर-हिंदू को बेच दिया। हम यहां शांति से रहते हैं और पहले कभी कोई समस्या नहीं थी। अब हम बस इतना चाहते हैं कि बजाज रजिस्ट्री रद्द करवा दें। हमने पहले ही जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।’
एक अन्य निवासी पल्लवी ने कहा, ‘हमारी किसी समुदाय से कोई दुश्मनी नहीं है। हम बस व्यवस्था में बदलाव नहीं चाहते हैं। हम 15 साल से अधिक समय से यहां रहते हैंऔर हमें लगता है कि यह महत्वपूर्ण है कि घर फिर से किसी हिंदू के नाम पर रजिस्टर हो। वरना, हिंदू पलायन करना शुरू कर देंगे और सब बदल जाएगा।’ विरोध प्रदर्शन में भाग लेने वाली महिलाओं ने इस बात की आशंका जताई कि अन्य इलाकों में भी इसी तरह की घटनाओं के कारण हिंदू पलायन कर रहे हैं। उनमें से एक ने कहा, ‘अगर एक घर बिकता है, तो दूसरे भी बिक सकते हैं और जल्द ही यह इलाका अपना चरित्र खो सकता है।’
इस बीच, मुरादाबाद के जिला अधिकारी अनुज कुमार सिंह ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, ‘हम स्थिति से अवगत हैं और मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने के लिए काम कर रहे हैं। प्रशासन और पुलिस सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों से बातचीत कर रहे हैं।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…