मो0 कुमेल
कानपुर: साहेब कुछ समझ नही आता क्या हुआ इस पीढ़ी को जिसे सही और गलत में फर्क नज़र नही आता क्या कहूँ तालीम की कमी या तरबियत की? खबरे अपने बहुत पढ़ी होगी, हमने लिखी भी बहुत है। मगर आज जिस मुद्दे पर आपको रूबरू करवाने जा रहा हु, वह थोडा अलग है।
हम बात कर रहे है विसाती तकिया कब्रिस्तान की। छोटा गेट जो चुन्नी गंज की तरफ से है, वह सुबह से लेकर शाम तक क्रिकेट का दौर चला करता है। किसी के कब्र पर स्टम्प गडा हुआ है तो किसी के कब्र पर खड़े होकर बैटिंग हो रही है। कई कब्रों से दौड़ते हुवे आकर गेंद फेकी जा रही है और कई कब्रों पर खड़े होकर फील्डिंग होती है।
अपने पारी का इंतज़ार करने वाले लड़के तो कब्र को ही अपनी सीट बना कर बैठे रहते है। स्थानीय नागरिको का कहना है कि क्रिकेट तो क्रिकेट कुछ लोग शाम होते ही जाने कहाँ से आ जाते हैं और यहीं कब्रिस्तान में ही बैठकर सिगरेट, बीड़ी,पीते हैं। अब सबसे बड़ा सवाल कब्रस्तान की देख रेख करने वाले जिम्मेदारो पर बनता है कि उनको ये सब दिखाई क्यों नही देता है। आखिर मिटटी सबको एक बराबर करती है यह बात वह लोग कैसे भूल जाते है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…