तारिक खान
डेस्क: सहारनपुर देहात कोतवाली ने हत्या के एक मामले का खुलासा करते हुवे जब हत्यारोपी को गिरफ्तार किया तो हकीकत जानकार उसके शातिर दिमाग को सभी सोच में पड़ गए। दरअसल हत्यारोपी कोई और नहीं था बल्कि वही डाक्टर था जिसकी कार में एक जली हुई लाश बरामद हुई थी। डाक्टर ने खुद लिए गए लोन का भुगतान न करने के तहत एक युवक को जिंदा अपनी कार में जला कर मार डाले था और खुद फरार हो गया था।
पुलिस लाइन में एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि 23 दिसंबर को जब्बार अली निवासी बिजोपुरा ने नहर पुल के पास पटरी पर जली कार की सूचना दी थी, जिसके अंदर एक व्यक्ति का शव जला हुआ है। इसके बाद पुलिस पहुंची। जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। 26 दिसंबर को गुलजार निवासी खानआलमपुरा ने तहरीर देकर बताया था कि उसका भांजा सोनू निवासी पुराना मिद्दा थाना सदर बाजार जिला यमुनानगर 22 दिसंबर से गायब है, जिसको आखिरी बार एक व्यक्ति के साथ देखा गया था।
इस मामले में भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की। कुछ सीसीटीवी फुटेज खंगाले। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी घर जाने के बजाय इधर-उधर रहता रहा। शुक्रवार को हत्यारोपी घटनास्थल नहर पुल पर पहुंचा और देखा कि कार जली या नहीं, जहां से पुलिस ने हत्यारोपी डॉक्टर मुबारिक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि कर्ज से बचने के लिए कार व शव की तलाश थी, जिससे अपने को मृत दिखा सकूं। मेरी पत्नी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर बीमा आदि के रुपये ले लें। 10 लाख रुपये का पर्सनल लोन भी माफ हो जाता। पुलिस ने इसके पास से वारदात में प्रयुक्त एक कैन व प्लास्टिक के ग्लब्स बरामद किए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…