तारिक खान
डेस्क: मणिपुर में सुरक्षा बलों ने 13 दिसंबर को इंफाल पूर्व से स्टारलिंक डिवाइस जब्त किए हैं। पुलिस और सेना द्वारा संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान ये डिवाइस बरामद किए गए। इस बरामदगी के जानकारी पर स्टारलिंक डिवाइस बनाने वाली कंपनी प्रमुख एलन मास्क ने इसको झूठा दावा करार दिया है।
अधिकारियों ने बताया कि जब सुरक्षा बल इंफाल पूर्व के केराओ खुनौ में छापेमारी कर रहे थे, तब हथियारबंद बदमाशों ने स्टारलिंक सैटेलाइट एंटीना और राउटर को छोड़ दिया। स्टारलिंक डिवाइस के साथ-साथ अन्य हथियारों और गोला-बारूद में म्यांमार सेना द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एमए4 असॉल्ट राइफलें और एक पिस्तौल शामिल थी। हालांकि, जब्त किए गए उपकरणों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद स्टारलिंक के संस्थापक एलन मस्क ने कहा कि यह ‘झूठ’ है, क्योंकि भारत में स्टारलिंक उपग्रह बीम बंद हैं।
ज़ब्त किए गए स्टारलिंक डिवाइस पर ‘RPF/PLA’ लिखा हुआ था, जिसका संक्षिप्त नाम पीपुल्स लिबरेशन आर्मी और इसकी राजनीतिक शाखा, रिवोल्यूशनरी पीपुल्स फ्रंट (आरपीएफ) है, जो एक मेईतेई चरमपंथी समूह है जो म्यांमार से संचालित होता है और जिसे केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा प्रतिबंधित किया गया है। यह समूह मणिपुर को भारत से अलग करने की वकालत करता है। हालांकि, जब एक एक्स यूजर ने ज़ब्त किए गए कथित स्टारलिंक डिवाइस की तस्वीरें पोस्ट कीं और कहा, ‘स्टारलिंक का इस्तेमाल आतंकवादियों द्वारा किया जा रहा है। उम्मीद है, एलन मस्क इस पर गौर करेंगे और इस तकनीक के दुरुपयोग को नियंत्रित करने में मदद करेंगे।’, तब मस्क ने कहा कि यह दावा ‘झूठा’ है। मस्क ने एक्स पर लिखा, ‘यह गलत है। भारत के ऊपर स्टारलिंक सैटेलाइट बीम बंद कर दिए गए हैं।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…