ए0 जावेद
वाराणसी: वाराणसी के रामकटोरा स्थित होटल एसवी ग्रैंड में अपने दोस्त के साथ ठहरी युवती ने होटल की तीसरी मंजिल से आज बृहस्पतिवार शाम को छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल युवती का इलाज बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। युवती के साथ कमरे में ठहरा दोस्त चेतगंज थाने की पुलिस की हिरासत में है। बताया जाता है कि घटना के पहले युवती का अपने दोस्त से विवाद हुआ था।
आज बृहस्पतिवार की शाम को कमरे में ही फुरकान की प्रियंका से कहासुनी हुई। इसके बाद कमरे की खिड़की से प्रियंका ने नीचे छलांग लगा दी। वह होटल की बाउंड्री वाल से टकरा कर जमीन पर गिरी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन होटल प्रबंधन ने चेतगंज थाने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस प्रियंका को लेकर मंडलीय अस्पताल गई। डॉक्टर ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
फुरकान से पूछताछ में सामने आया कि प्रियंका ने बीएचयू से संबद्ध कमच्छा के वसंत कन्या महाविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की थी। इसी हफ्ते संपन्न दीक्षांत समारोह में वह डिग्री लेने आई थी। प्रियंका को उसके पिता बनारस छोड़ कर गए थे। उसी ट्रेन से फुरकान भी आया था। प्रियंका के पिता के जाने के बाद होटल में दोनों ने कमरा लिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…