आदिल अहमद
डेस्क: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी का नाम मतदाता सूची से हटवाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने ये आरोप बीजेपी पर लगाया है। उनका कहना है कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से अरविंद केजरीवाल विधायक हैं, और उनकी पत्नी भी इसी सीट से वोटर है।
इससे पहले संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था, ‘वो मुझे सबका सिखाना चाहते हैं क्योंकि मैं पूर्वांचलियों के हक में बोलता हूं, यूपी-बिहार वालों के हक में बोलता हूं। उन्होंने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट से मेरी पत्नी का नाम कटवाने के लिए दो बार आवेदन दिया। एक आवेदन 24 दिसंबर को दिया और दूसरा 26 दिसंबर को दिया। मेरी पत्नी अनीता सिंह जौनपुर की रहने वाली हैं और वो भी पूर्वांचल से हैं।’
बीते कल आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली जिला निर्वाचल अधिकारी को एक पत्र लिख आरोप लगाया था कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट में हाल के दिनों में वोटरों को जोड़ने और नाम हटाने के मामलों में ‘अभूतपूर्व बढ़ोतरी’ आई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…