अनिल कुमार
डेस्क: आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने रविवार को पटना में बीपीएससी परीक्षार्थियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा, ‘कल जो बीपीएससी अभ्यर्थियों के साथ इस ठंड के मौसम में कार्रवाई हुई, इमरजेंसी से भी बुरे दौर की याद दिलाती है।’
उन्होंने मांग की है, ‘मुख्यमंत्री इस मामले पर सीधा हस्तक्षेप करें और इन छात्रों को रिलीफ़ दें।’ उधर जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भी लाठीचार्ज को ग़लत बताया और कहा, ‘प्रदर्शन बंद नहीं होगा।’ पुर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने कहा कि लाठीचार्ज के मामले में उन्होंने बिहार के गवर्नर से सीधे बात की है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि डीएम एसपी से बात करेंगे कि लाठीचार्ज क्यों किया गया।
रविवार शाम प्रदर्शनकारी छात्रों के उग्र होने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और पानी की बौछार का इस्तेमाल किया। इसमें कुछ छात्र घायल हुए हैं। बीपीएससी की 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) परीक्षा को लेकर 18 दिसंबर से ही परीक्षार्थी पटना में गांधी मैदान के पास विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों ने परीक्षा में अनियमितताओं, प्रश्न पत्र के स्तरहीन होने और कोचिंग संस्थानों के मॉडल पेपर से सवालों के मेल खाने का आरोप लगाया है। परीक्षार्थी पूरी परीक्षा रद्द कर इसे दोबारा आयोजित करने की मांग कर रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…