आफताब फारुकी
डेस्क: यूपी के संभल में शाही जामा मस्जिद के ठीक सामने पुलिस चौकी बनाए जाने को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। ओवैसी ने कहा, ‘अगर आपके पास संभल की ऐतिहासिक मस्जिद के ठीक सामने एक पुलिस चौकी बनाने की क्षमता है तो आप संभल में स्कूल, कॉलेज और अस्पताल क्यों नहीं बना सकते?’
उन्होंने बीजेपी पर सांप्रदायिक मानसिकता रखने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘यह संदेह पैदा करके कि इन मुस्लिम इलाक़ों की पुलिस चौकियों के सीसीटीवी से निगरानी करनी पड़ेगी, आप उस सांप्रदायिक मानसिकता को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं।” उन्होंने कुछ अध्ययनों का हवाला देते हुए कहा कि मुस्लिम बहुल इलाक़ों में सरकार सार्वजनिक सुविधाएं सुनिश्चित करने में नाकाम रही है। उदाहरण के लिए अस्पताल, स्कूल, कॉलेज।’
उन्होंने एमआईटी के डरमाउथ कॉलेज के पॉल लोवोसाड द्वारा किए गए एक अध्ययन का हवाला दिया और कहा, ‘सरकार ने सार्वजनिक सुविधाएं मुहैया कराने में किस हद तक भेदभाव बरता है, यह अध्ययन साफ़ दिखाता है, ख़ासकर बीजेपी सरकारों ने।’ समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, संभल में शाही जामा मस्जिद के सामने खाली पड़ी जगह पर पुलिस चौकी बनाने का काम तेज़ी से चल रहा है।
27 दिसंबर को जगह की पहचान कर सर्वे का काम पूरा किया गया और 28 दिसंबर को भूमि पूजन किया गया। निर्माण स्थल पर बड़ी संख्या में आरएफ़ जवानों को तैनात किया गया है। शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर पिछले महीने 25 नवंबर को हुए विवाद के बाद से ही संभल में तनाव है। उस दिन हुई हिंसा में चार लोगों की लगने से मौत हुई थी, जबकि 20 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। मृतकों के परिजनों का दावा है कि मौत पुलिस फ़ायरिंग में हुई थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…