आफताब फारुकी
डेस्क: बचपन की मुहब्बत को दुसरे के पास जाता देख माशूका कुछ ऐसी नाराज़ हुई कि उसने पेपर कटर से अपने आशिक का प्राइवेट पार्ट ही काट डाला। इस क्रम में युवती की उंगली भी कट गई। घटना की सुचना मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहा दोनों का इलाज चल रहा है। मामला उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर का है।
बताया जा रहा है कि वहां दोनों में विवाद हो गया। तब युवती ने कागज काटने वाले कटर से अपने प्रेमी के प्राइवेट पार्ट पर वार कर दिया। गेस्ट हाउस में मौजूद संकेत नामक युवक ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक व युवती को घायल हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। युवती का हाथ भी घायल हुआ था।
सिविल लाइन थाना पुलिस ने बताया कि युवक की शादी एक माह पूर्व अन्य किसी युवती से तय हो गई थी। जबकि युवती अपने प्रेमी पर शादी का दबाव बनाए हुए थी। दोनों ने आखिरी बार मिलने का वादा किया और रेलवे रोड पर गेस्ट हाउस पहुंचे थे। युवक प्रेमिका को कार में बैठा गेस्ट हाउस पहुंचा था। वहां यह घटना की गई। कार और हमले में प्रयुक्त कटर पुलिस ने कब्जे में लिया है।
सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि दोनों में शादी को लेकर विवाद हुआ था। युवक कार में घटना होना बता रहा है जबकि युवती ने गेस्ट हाउस में घटना होना बताया है। छीनाझपटी में युवती के हाथ में भी कटर लग गया। घायल युवक को परिजन उपचार के लिए हायर सेंटर ले गए हैं। युवती से पूछताछ की जा रही है। उसके परिजन भी पहुंच गए हैं। युवक भवन निर्माण का काम करता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…