तारिक खान
डेस्क: छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार की महत्वाकांक्षी ‘महतारी वंदन योजना’ के अंतर्गत सनी लियोनी नाम से एक बैंक खाते में हर महीने एक हज़ार रुपये का भुगतान किया जा रहा था। राज्य सरकार की वेबसाइट पर जो विवरण दर्ज है, उसके अनुसार माओवाद प्रभावित बस्तर के तलूर आंगनबाड़ी में इस नाम से आवेदन दर्ज किया गया था।
इस विवरण के सामने आने के बाद कांग्रेस पार्टी ने सरकार पर निशाना साधा है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, ‘हमारी पार्टी शुरू से कह रही है कि यह योजना भ्रष्टाचार की योजना है। ज़रूरतमंद लोगों तक इस योजना का लाभ नहीं पहुंच रहा है, बल्कि बीजेपी के लोगों की जेब में पैसा पहुंच रहा है।’
एक्ट्रेस सनी लियोनी ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा है कि ये जानकर दुख हुआ कि जो योजना महिलाओं को सशक्त बनाने और लाभ देने के लिए लाई गई थी, उसका ऐसे गलत इस्तेमाल हुआ। सनी लियोनी ने कहा, ‘मैं इसकी निंदा करती हूं और मामले की जांच में अधिकारियों को मेरा पूरा समर्थन है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…