आदिल अहमद
डेस्क: तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा की बढ़ती उम्र की वजह से ये चर्चा तेज़ है कि उनका उत्तराधिकारी कौन होगा। इन्हीं चिंताओं के बीच दलाई लामा ने कहा है कि वह ‘110 साल तक जिएंगे।’ दरअसल इसी साल जून महीने में 89 साल के दलाई लामा को घुटने की सर्जरी के लिए न्यूयॉर्क ले जाया गया था।
उन्होंने ये भी कहा कि उनका घुटना भी ठीक हो रहा है। दलाई लामा बोले, ‘ये कोई गंभीर समस्या नहीं है।’ हालांकि, उन्होंने ये बातें अपने सहयोगियों की मदद से धीरे-धीरे चलते हुए कहीं। वहीं लंबी दूरी के लिए वह गोल्फ़ कार्ट का इस्तेमाल करते हैं। 14वें दलाई लामा 1959 के शुरुआती महीनों में ही अपने हज़ारों तिब्बती अनुयायियों के साथ भागकर भारत आए थे।
चीन ये ज़ोर दे रहा है कि वह दलाई लामा का उत्तराधिकारी चुनेगा। लेकिन दलाई लामा का कहना है कि उनका उत्तराधिकारी भारत में चुन लिया जाए, ये संभव है। उन्होंने ये भी चेतावनी दी कि अगर चीन उनके उत्तराधिकारी के तौर पर किसी को चुनता है तो उसका सम्मान नहीं होगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…