Varanasi

वाराणसी: आदमपुर थाना क्षेत्र स्थित ओमकार्लेश्वर में अधिवक्ता के घर कथित बकाया होने पर बिजली काटने पहुचे एसडीओ और अधिवक्ता के बीच हुई ढिशुम-ढिशुम, मामला पहुचा थाने हुई दोनों पक्षों में आपसी सुलह

ए0 जावेद

वाराणसी: वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र स्थित ओमकार्लेश्वर इलाके में स्थित एक अधिवक्ता के भवन पर बिजली काटने पहुचे एसडीओ और अधिवक्ता के दरमियान जमकर ढिशुम ढिशुम का समाचार निकल कर सामने आ रहा है। मामले की जानकारी होने पर आदमपुर पुलिस मौके पर पहुची और बिजली विभाग की टीम सहित अधिवक्ता को लेकर थाने आ गई। जहाँ अधिवक्ता के तरफ से इलाके की भीड़ इकठ्ठा हो गई वही बिजली विभाग के तरफ से विद्युत कर्मी इकठ्ठा हो गए।

घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार मैदागिन विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ अनिल कुमार शुक्ला साथी कर्मचारियों के साथ आदमपुर क्षेत्र के ओंकारेश्वर इलाके में बिजली चेकिंग और बकाएदारों का कनेक्शन काट रहे थे। इस दौरान बिजली विभाग की टीम ओंकालेश्वर इलाके में रहने वाले अधिवक्ता आमिर उर्फ नीलू के घर पहुंची। एसडीओ का दावा है कि बिजली का बिल बकाया होने पर उन्होने विद्युत कनेक्शन काटने की बात कही। जिस पर नीलू वकील से विवाद होने लगा। आरोप है कि इस दौरान एसडीओ समेत अन्य बिजली कर्मियों के साथ घर के लोगों ने मारपीट की। जिस पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

वही अधिवक्ता आमिर उर्फ नीलू ने बताया कि बिजली विभाग के लोग बिना मतलब उसके घर का कनेक्शन काट रहे थे। जब उसने एसडीओ से कनेक्शन काटने के बाबत पेपर दिखाने की बात कही तो बिजलीकर्मी मिल कर उसे मारने पीटने लगे। यह घटना उसके घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद है। घटना की जानकारी मैदागिन विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों को हुई तो 10-15 की संख्या में बिजली कर्मी भी आदमपुर थाने पहुंचे गए।

इसके बाद चली गहमागहमी के बाद दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया और किसी भी पक्ष ने तहरीर पुलिस को प्रदान नहीं किया है। इस्पेक्टर आदमपुर ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में सुलह समझौता कर लिया है और किसी भी पक्ष के तरफ से तहरीर नही मिली है। ऐसे में किसी पुलिस कार्यवाही की वर्तमान में आवश्यकता नही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts