National

चीन से बनी सहमती, कैलाश मानसरोवर यात्रा होगी इसी साल फिर से शुरू

आफताब फारुकी

डेस्क: भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री के चीन दौरे में दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर सहमति बनी है। भारत के विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस रिलीज़ में बताया है कि इसमें भारत और चीन दोनों ही पक्ष इसी साल गर्मियों से कैलाश मानसरोवर यात्रा को एक बार फिर से शुरू करने पर राजी हो गए हैं।

विक्रम मिस्री की इस यात्रा में दोनों ही पक्ष लोगों के बीच आपसी संपर्क को बढ़ाने के लिए ज़रूरी कदम उठाने को भी सहमत हुए हैं। विक्रम मिस्री की 26 और 27 जनवरी की बीजिंग यात्रा में दोनों ही देशों ने आपसी संबंधों पर विचार किया है। विक्रम मिस्री ने इस यात्रा में चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी की पोलित ब्यूरो के सदस्य, चीन के विदेश मामलों के सेंट्रल कमीशन के निदेशक और चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाक़ात की।

चीन के सरकारी अख़बार ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने भारतीय विदेश सचिव से मुलाक़ात की है। अख़बार ने लिखा है कि आपसी संबंधों का बेहतर होना, दोनों ही देशों के हित में है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts