चीन से बनी सहमती, कैलाश मानसरोवर यात्रा होगी इसी साल फिर से शुरू

आफताब फारुकी
डेस्क: भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री के चीन दौरे में दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर सहमति बनी है। भारत के विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस रिलीज़ में बताया है कि इसमें भारत और चीन दोनों ही पक्ष इसी साल गर्मियों से कैलाश मानसरोवर यात्रा को एक बार फिर से शुरू करने पर राजी हो गए हैं।

चीन के सरकारी अख़बार ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने भारतीय विदेश सचिव से मुलाक़ात की है। अख़बार ने लिखा है कि आपसी संबंधों का बेहतर होना, दोनों ही देशों के हित में है।











